नैना थक गए राह निहारूं,

 नैना थक गए राह निहारूं,

कन्हैया अब देर ना करो |

कन्हैया अब देर ना करो,

कन्हैया अब देर ना करो |

नैना थक गए राह निहारूँ,

कन्हैया अब देर ना करो ||


एक ही कान्हा तेरा सहारा,

दूजा ना कोई जग में हमारा |


एक ही कान्हा तेरा सहारा,

दूजा ना कोई जग में हमारा |

कर ली हमने तुझसे ही यारी,

कन्हैया अब देर ना करो,

नैना थक गए राह निहारूँ,

कन्हैया अब देर ना करो।।


हरदम पूजूँ नित मैं ध्याऊँ,

सबसे पहले श्याम मनाऊँ |


हरदम पूजूँ नित मैं ध्याऊँ,

सबसे पहले श्याम मनाऊँ |

सुनलो मेरे मन की कहानी,

कन्हैया अब देर ना करो,

नैना थक गए राह निहारूँ,

कन्हैया अब देर ना करो ||


मेरे कन्हैया श्याम मुरारी,

नाथ मेरे प्रभु तुम उपकारी,

मेरे कन्हैया श्याम मुरारी,

नाथ मेरे प्रभु तुम उपकारी |

खुद को कर दिया तेरे हवाले,

कन्हैया अब देर ना करो,

नैना थक गए राह निहारूँ,

कन्हैया अब देर ना करो ||


इस भवजल का तू ही किनारा,

जो भी मनाए उसको उबारा,


इस भवजल का तू ही किनारा,

जो भी मनाए उसको उबारा |

ठाकुर चरणों में भगवत गाए,

कन्हैया अब देर ना करो,

नैना थक गए राह निहारूँ,

कन्हैया अब देर ना करो ||


नैना थक गए राह निहारूं,

कन्हैया अब देर ना करो |

कन्हैया अब देर ना करो,

कन्हैया अब देर ना करो |

नैना थक गए राह निहारूँ,

कन्हैया अब देर ना करो ||


Comments

Popular posts from this blog

पंडित बाद बदे सो झूठा

झूलनी का रंग सांचा, हमार पिया |

गयो-गयो रे सास तेरो राज, जमाना आयो बहुअन का।