तेरे हीरे मोती जड़े रह गए

 तेरे हीरे मोती जड़े रह गए

सब तेरे ख्याल बड़े रह गए

तू जा सोया शमशानों में

तेरे ऊंचे महल खड़े रह गए


तूने पैसा बहोत कमाया रे

पर अंत काम नहीं आया रे

तेरे धन और माल गड़े रह गए


तेरी ये सुन्दर सी काया

जिसे देख देख तू इतराया

तेरे दोनों नैन लडे रह गए


तू लुट गया रे नादानी में

कुछ किया नहीं जिंदगानी में

तेरे सारे काम पड़े रह गए

श्रेणीविविध भजन


Comments

Popular posts from this blog

बसो मोरे नैनन में नंदलाल।

घर मोर परदेसिया आओ पधारो पिया घर मोर परदेसिया आओ पधारो पिया

कचौड़ी गली सून कैले बलमु ।